Thursday, April 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: जीर्णोद्धार के बाद पुनः जंगल बन रहा है सरस हाट

Gonda News: जीर्णोद्धार के बाद पुनः जंगल बन रहा है सरस हाट

तेरह साल से पूर्व निर्माण के बाद से ही नहीं है कोई पुरसाहाल

संवाददाता

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय विकास क्षेत्र के अंतर्गत बाबागंज कस्बे में वर्ष 2008 में लाखों रुपए खर्च कर बनाया गया सरस हाट अपनी दुर्दशा पर आसू बहा रहा है। पिछले दिनों काफी शोर मचाने के बाद सरस हाट में बनी दुकानों की रंगाई पुताई कराने तथा चबूतरों का नव निर्माण कराये जाने में लाखों रुपए खर्च किए गए। इसके बाद भी इसके संचालन कराए जाने की ब्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जा सकी। परिणाम स्वरूप सरस हाट अपनी पुरानी दशा को पुनः प्राप्त करने की स्थिति में है। बताते चलें कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्रा द्वारा पिछले दिनां इस जन कल्याणकारी मुद्दे को जिले के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया गया था। काफी प्रयासों के बाद 15 जनवरी 2021 को उपायुक्त स्वतः रोजगार ने खण्ड विकास अधिकारी को पत्र जारी कर को जीर्णोद्धार कराने के बाद अविलम्ब संचालन कराने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में लाखों खर्च कर धन की बर्बादी की गयी, किन्तु संचालन की व्यवस्था तय नहीं हो पाई। इसके चलते सरस हाट में फिर से बड़ी-बड़ी घास उगने के साथ इंटर लाकिंग, चबूतरा इत्यादि पुनः ध्वस्त होने की कगार पर पहुंच गया है। इस सम्बन्ध में इटियाथोक खण्ड विकास अधिकारी पन्ना लाल का कहना है कि जीर्णोद्धार कराने के बाद श्री नगर ग्राम पंचायत को हैंडओवर कर दिया गया था तथा संचालन कराये जाने की जिम्मेदारी दी गयी थी। उन्होंने कहा कि मेरे स्तर के कार्य कराये जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें : इस बार बदली व्यवस्था के अनुरूप होगी विकास कार्यों की मासिक समीक्षा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular