Saturday, April 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: …जब सुबकने लगीं NGM की कई छात्राएं

Gonda News: …जब सुबकने लगीं NGM की कई छात्राएं

विदाई समारोह में अपने भावनाओं पर नहीं रख सकीं काबू

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में शुक्रवार को बीए एवं बीकाम अन्तिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव एवं व्यवस्थापिका डा. आनन्दिता रजत ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। संगीत विभाग की शिक्षिका श्रीमती किरन पाण्डेय, श्वेता सिंह एवं योग विभाग की शिक्षिका समता धनकानी ने स्वागत गीत गाकर समस्त आगन्तुकों का अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किये गये। सर्वप्रथम बीए अन्तिम वर्ष की छात्रा दीक्षा तिवारी, शिवानी तिवारी एवं पल्लवी द्वारा ‘तुझमें रब दिखता है’ गाने पर मनमोहक प्रस्तुति दी जिससे सभी दर्शक भावुक हो गये। इसके पश्चात बीकाम अन्तिम वर्ष की प्रेरणा डाँंस गं्रुप द्वारा पैरोडी सांग पर जबरदस्त प्रस्तुति दी गई, जिससे सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गये। कार्यक्रम के दौरान टैलेन्ट शो का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार दीक्षा तिवारी, द्वितीय पुरस्कार आंचल तिवारी तथा तृतीय पुरस्कार प्राची शुक्ला को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में सबसे आकर्षक कैटवाक प्रतियोगिता का आयोजन रहा जिसमें मिस स्माइल का टाइटल मिस्ठी, मिस ब्यूटी का टाइटल अंजली सिंह, मिस फेयरवेल का टाइटल बीकाम अन्तिम वर्ष की प्रेरणा, मिस परफेक्ट का टाइटल भाग्यश्री, मिस कोकिला का टाइटल शिवानी एवं मिस आल राउन्डर का टाइटल दीक्षा तिवारी को प्रदान किया गया। निर्णायक मण्डल में दिव्या सोनी, हिमांशी शुक्ला एवं नीतू मिश्रा शामिल रहीं। कार्यक्रम का समापन डा. आरती श्रीवास्तव, डा. आनन्दिता रजत, डा. नीलम छाबड़ा तथा हरप्रीत कौर द्वारा केक काटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीए द्वितीय वर्ष की गौसिया सुल्ताना एवं पूजा शुक्ला ने किया। अनमता उस्मानी, जैनब खातून, अर्पिता तिवारी, सानिया खान, सुरभि सोनी, अनुर्णिमा मिश्रा, अनीशा शुक्ला, सबा खातून आदि छात्राओं ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. अमिता श्रीवास्तव, डा. मौसमी सिंह, डा. नीतू सिंह, डा. आशू त्रिपाठी, डा. रश्मि द्विवेदी, अनु उपाध्याय, कंचन पाण्डेय, डा. डी कुमार, अनम अजीज, अर्जुन चौबे, मानवेन्द्र श्रीवास्तव, वर्तिका श्रीवास्तव, इला श्रीवास्तव, वन्दना मिश्रा, प्रीती श्रीवास्तव, सुमन सिंह, रोली श्रीवास्तव, संध्या, क्षमा श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, सन्तोष एवं समस्त ज्ञानस्थली परिवार उपस्थित रहा। अपने शिक्षकों व सहेलियों से अलग होने के बारे में सोंचकर कई छात्राएं दुखी हो गईं और अपने भावनाओं पर काबू न रखकर सुबकने लगीं।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular