कर्मचारियों ने धरना देकर SDM लालगंज की बर्खास्तगी व एक करोड़ मुआवजा मांगा
एसडीएम की पिटाई से लिपिक की मौत का मामला गरमाया, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा सीएम को सम्बोधित मांग पत्र
जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा 04 अप्रैल। उप्र के प्रतापगढ़ जिले में लालगंज के एसडीएम की कथित पिटाई से एक वरिष्ठ लिपिक की मौत से नाराज उप्र मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की चारों तहसील समेत कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने पूर्ण तालाबंदी के साथ धरना दिया। बाद में नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को सम्बोधित तीन सूत्री मांग पत्र भेजा गया। ज्ञापन में आरोपी एसडीएम को तत्काल निलम्बित कर गिरफ्तार करने, मृतक कर्मचारी के आश्रित को एक करोड़ की सहायता प्राप्त करने तथा मृतक के आश्रित को तत्काल सेवायोजित किए जाने की मांग की गई है।
संघ के जिलाध्यक्ष मनमोहन कुमार अरोरा व मंत्री संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद प्रतापगढ़ के लालगंज तहसील में वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्यरत सुनील कुमार शर्मा को एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव द्वारा पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया। उसके बाद उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती होने पर एसडीएम ने वहां भी जाकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। जिला चिकित्सालय के डॉक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी पूर्ण रूप से इस कुकृत्य के सहभागी है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में लालगंज थाने में भादवि की धारा 302, 300, 323, 452, 504 के तहत एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव व तीन अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया गया है, किन्तु अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में अत्यन्त असन्तोष व्याप्त है। वह भयभीत है तथा अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से यह स्पष्ट होता है कि सरकार में गुण्डा राज कायम है। किसी भी अधिकारी को अपने कर्मचारी से मारपीट एवं हिंसक वारदात करने का अधिकार नहीं है। यह कृत्य शासन व प्रशासन की छवि खराब कर रहा है।
कर्मचारी नेता द्वय ने बताया कि इस सम्बंध में प्रान्तीय संघ के निर्देश पर सोमवार को जिले की सभी चार तहसीलों गोण्डा, कर्नलगंज, तरबगंज और मनकापुर समेत कलेक्ट्रेट में तैनात सभी कर्मचारियों ने पूर्ण ताला बंदी करते हुए गेट मीटिंग करके धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया है कि आरोपी एसडीएम ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह यादव की तत्काल गिरफ्तारी कर उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाय। मृतक कर्मचारी सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाय तथा आश्रितों को तत्काल सेवायोजित किया जाय। यदि एक सप्ताह के अंदर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर अग्रिम आन्दोलन किया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में संघ संचालक रितेश कुमार मिश्र, संरक्षक शिवा नंद तिवारी, मुख्य सचेतक मुकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, संयुक्त मंत्री राकेश कुमार पाण्डेय, संगठन मंत्री ओम हरि कृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष अजय कुमार दूबे, चन्द्र प्रकाश मिश्रा, मो. नईम, सूर्यनाथ श्रीवास्तव, इन्द्रपाल तिवारी, वीरेन्द्र बहादुर, राजेश श्रीवास्तव, अशोक सिंह, दिनेश शुक्ला, राम शंकर दूबे, प्रशांत कुमार, दीपक मिश्रा, अनिल पाठक, दयानंद मिश्रा, ओम प्रकाश उपाध्याय, विक्रम वर्मा, रवीन्द्र कुमार, इन्द्रजीत गौड़, राजेश कुमार वर्मा, कृष्ण गोपाल तिवारी, नीरज कुमार, संतोष रावत आदि शामिल रहे।

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
