Tuesday, September 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News: ग्राम पंचायत में बगैर काम कराए हड़प लिए लाखों रुपए

Gonda News: ग्राम पंचायत में बगैर काम कराए हड़प लिए लाखों रुपए

प्रदीप पाण्डेय

इटियाथोक, गोण्डा। स्थानीय ग्राम पंचायत में बिना काम कराए लाखों रुपए डकार लिए जाने का आरोप सामाजिक कार्यकर्ता ने लगाया है। एक प्रेस वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता शेषदत्त शुक्ला ने प्रधान के विरुद्ध यह आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। इस पर उन्होंने सीडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। शेषदत्त शुक्ल ने बताया कि उन्होंने खंड विकास अधिकारी से जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत ग्राम सभा इटियाथोक में विकास कार्य में खर्च हुए रकम की सूचना मांगी थी। सूचना न मिलने पर जनता दर्शन में साल 2016 से अब तक कराए गए विकास कार्यों के नाम पर पंचायत में खर्च हुए बड़े रकम की निकासी को लेकर शिकायत की। प्रकरण में ग्राम पंचायत इटियाथोक के तत्कालीन एवं वर्तमान ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी के आपसी मिलीभगत से फर्जी बिल वाउचर लगाकर विभिन्न मदों में करोड़ों रुपए की निकासी का मामला प्रकाश में आया। उन्होंने राजेश गुप्ता, दयशंकर शुक्ल, तिलक राम मौर्य आदि के साथ विकास कार्य के नाम पर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के कार्यकाल में लाखों रुपए के हेरफेर का आरोप लगाया है। शिकायत प्रार्थना पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि साल 2016 से अब तक बिना कार्य कराए करीब 52 लाख की रकम और आंशिक कार्य कराकर कार्य से अधिक धनराशि का करीब 95 लाख की रकम का खाते से आहरण किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उक्त ग्राम सभा में विकास कार्य को लेकर भारी अनियमितता हुई है, जिसमें सरकार को करीब 80 लाख रुपए की क्षति हुई है। विकास कार्य में खर्च किए गए विभिन्न मदां की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। जनता दर्शन में दिए गए शिकायती पत्र को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने मुख्य विकास अधिकारी को जांचकर आख्या रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। डीएम के आदेश से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। इस बाबत प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार दुबे ने बताया कि द्वेष भावना व राजनीतिक प्रकरण के चलते बेबुनियाद आरोप लगाकर बदनाम किया जा रहा है। अगर जांच में उक्त आरोपां की पुष्टि होगी, तो रिकवरी या उचित कार्रवाई के लिए तैयार हूं।

यह भी पढ़ें : गरीब कल्याण मेले में सदर विधायक ने किया दो महिलाओं की गोद भराई

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular