Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News : इन्हें मिला मिस परफेक्ट व मिस फिटनेस का एवार्ड!

Gonda News : इन्हें मिला मिस परफेक्ट व मिस फिटनेस का एवार्ड!

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कालेज में एमए अन्तिम वर्ष की छात्राओं का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ एमए प्रथम वर्ष की छा़त्राओं ने सरस्वती वन्दना गाकर किया। कार्यक्रम में एमए अन्तिम वर्ष की छात्रा पलक मित्तल ने ‘हवा हवाई गाने’ पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। एमए प्रथम वर्ष की जान्हवी तथा एमए अन्तिम वर्ष की शुभांषी ओझा एवं अंजली सिंह ने पंजाबी सांग पर जबरदस्त प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान रैम्पवाक कराया गया जिसमें मिस परफेक्ट का टाइटल पलक, मिस फिटनेस आइकान का टाइटल अंजली, वांकिंग विकीपीडिया का टाइटल शिखा, मिस जेम का टाइटल स्वीटी, मिस दीवा का टाइटल सविता तथा स्पार्क आफ द डे का टाइटल शुभांषी को प्रदान किया गया। विजयी प्रतिभागियों को महाविद्यालय की प्राचार्या डा. आरती श्रीवास्तव ने सेश पहनाकर तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्या ने अपने उदबोधन में कालेज से विदा ले रही छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये अपने आर्शीवचनों से अभिसिंचित किया। कार्यक्रम का संचालन एमए प्रथम वर्ष की छात्रा मोनिका श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में डा. आरती श्रीवास्तव, उपप्राचार्या डा. नीलम छाबड़ा एवं डा. हरप्रीत कौर द्वारा केक काटा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. सीमा श्रीवास्तव, डा. अमिता श्रीवास्तव, डा. नीतू सिंह, डा. मौसमी सिंह, डा. आशू त्रिपाठी, अनु उपाध्याय, किरन पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय, डा. डी. कुमार, कचंन पाण्डेय, समता धनकानी, सविता मिश्रा, दिव्या सोनी, नेहा जायसवाल, नीतू मिश्रा, हिमांशी शुक्ला, सुवेन्द्र वर्मा, हीरालाल वर्मा, मानवेन्द्र श्रीवास्तव, वर्तिका श्रीवास्तव, इला श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, प्रीती श्रीवास्तव, सुमन सिंह, रोली श्रीवास्तव, संध्या, क्षमा श्रीवास्तव, संतोष आदि उपस्थित रहे।

Gonda News : इन्हें मिला मिस परफेक्ट व मिस फिटनेस का एवार्ड!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular