जानकी शरण द्विवेदी
गोण्डा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव ने शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज टामसन में प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आगामी 27 अक्टूबर के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड स्थल पर जाकर की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सूरज पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : सजायाफ्ता कैदी को भी मिलते हैं कई संवैधानिक अधिकार
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
