जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है। थाना प्रभारी कुबेर तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में उप निरीक्षक दूधनाथ चतुर्वेदी ने आज अब्दुल रहीम उर्फ बऊरे पुत्र मो. सलीम निवासी अलीनगर मौजा लोनावा दरगाह थाना खरगूपुर के कब्जे से 120 गोली (06 पत्ते) अल्प्राजोलम की अवैध नशीली गोलियां बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया।
यह भी पढें : दुष्कर्म व छेड़छाड़ के तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
