संवाददाता
गोण्डा। कच्चे बाबा आश्रम के सामने इंजीनियर सुरेश दूबे के आवास पर चलने वाले साप्ताहिक गीता गोष्ठी का आयोजन अब प्रत्येक रविवार को दोपहर 12 बजे से मालवीय नगर स्थित शिव मंदिर में आयोजित किया जाएगा। गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए संरक्षक सुरेश दूबे ने कहा कि हाल के वर्षों में गीता का भव्य वार्षिकोत्सव होने के बावजूद गीता प्रवचन व महात्म्य चर्चा का साप्ताहिक कार्यक्रम अव्यवस्थित हो गया था। शिव मन्दिर नगर के मध्य होने से विद्वान आध्यात्म प्रेमियों को गोष्ठी में शामिल होने में सुविधाजनक सिद्ध होगी। गोष्ठी के संरक्षक विचारक जनार्दन सिंह व आयोजन का दायित्व समाजसेवी धीरेन्द्र पाण्डेय को सौंपा गया। इस मौके पर चर्चा से ही पूर्व गीता का पूजन व योगेश्वर श्री कृष्ण की वन्दना की गई। गोष्ठी की चर्चा में कुन्दन सिंह, राजेश दूबे, आलोक शुक्ला, विवेक तिवारी एवं उत्तम शुक्ल पक्ष शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : छह जिलों के SP समेत 28 पुलिस अधिकारी बदले गए
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
