Wednesday, April 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को दी गई विदाई

Gonda News:सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को दी गई विदाई

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव प्रसाद मिश्र का विदाई समारोह विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित किया गया। रामदेव प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुरेश कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। प्रधानाचार्य मेजर डॉ अजय कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्य का कार्यकाल विद्यालय के लिए स्वर्णिम रहा है। उन्होंने सबको साथ लेकर विद्यालय को उच्च शिखर तक पहुंचाया। वरिष्ठ प्रवक्ता बंशी धर तिवारी ने बताया कि श्री मिश्र को अंग वस्त्रम और उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शिव बहादुर मिश्र ने कहा कि शिक्षक को कभी स्वयं को सेवानिवृत्त नहीं मानना चाहिए। उसे देश के बेहतरी के लिए हमेशा प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर विद्यालय परिवार के कालिका प्रसाद, संजय बाबू गौतम, अनिल कुमार शुक्ल, शिव बहादुर मिश्र, राकेश शुक्ल, त्रिवेणी पांडे, देव प्रकाश तिवारी, आशा राम, पीताम्बर शुक्ल, मुन्ना लाल तिवारी सहित अन्य अध्यापक, अभिभावक और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular