Wednesday, April 22, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:गन्ना किसानों को मोबाइल पर मिलेगी पर्ची, खाली रखें इनबाक्स

Gonda News:गन्ना किसानों को मोबाइल पर मिलेगी पर्ची, खाली रखें इनबाक्स

प्रदीप पाण्डेय

गोण्डा। बलरामपुर चीनी मिल के सहायक गन्ना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह ने इटियाथोक ब्लॉक क्षेत्र के कई ग्रामों में पहुंचकर गन्ना फसल का जायजा लिया व किसानों को जरूरी जानकारियां दी। इस क्रम में उन्होंने क्षेत्र के कलेना, पूरे बसालत, अयाह आदि ग्रामों का जायजा लिया। सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पेराई सत्र 2020- 21 हेतु गन्ना पर्ची का प्रथम इंडेंट 17 नवंबर को जारी कर दिया गया है और पेराई 21 नवंबर से शुरू होगी। उन्होंने किसानों से अपील किया है कि वह अपने मोबाइल पर पर्ची का मैसेज जांच करते रहें और फोन का इनबॉक्स हमेशा खाली रखें, ताकि सूचना जारी होने पर उनको दिक्कत नही हो। उन्होंने किसानों से कहा है कि पर्ची की पुष्टि होने पर ही गन्ना कटाई करें अन्यथा बासी या पुराने गन्ने को तौल केंद्र से वापस कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इटियाथोक क्षेत्र के अधिकांश किसान गन्ने की खेती पर निर्भर हैं जिनका गन्ना बलरामपुर चीनी मिल को जाता है। सिंह ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान बनाये गए तौल केंद्रों का भी जायजा लिया और इलाके में हो रही शरदकालीन गन्ना बुवाई का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अन्य अधिकारी, कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular