Saturday, September 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:सुशासन दिवस के रूप में मनेगी पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती

Gonda News:सुशासन दिवस के रूप में मनेगी पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती

नगर के बेंकटाचार क्लब में आयोजित होगा जनपद स्तरीय कार्यक्रम

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डीएम ने नामित किए नोडल अधिकारी व पर्यवेक्षक

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। शुक्रवार 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयन्ती को भव्य तरीके से मनाने के लिए शासन व प्रशासन स्तर पर बृहद् तैयारी की गई है। राज्य सरकार के निर्देश पर यह दिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों को आनलाइन सम्बोधित करेंगे। जिले का मुख्य कार्यक्रम नगर के बेंकटाचार क्लब में आयोजित होगा, जिसमें प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह प्रतिभाग करेंगें। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने बताया कि इसके अतिरिक्त जनपद के सभी 16 विकास खण्डों में कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का राष्ट्र के नाम सम्बोधन होगा जिसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। सीधा प्रसारण दिखाने हेतु सभी ब्लाकों पर तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के सजीव प्रसारण हेतु गोष्ठी में समस्त आवश्यक व्यवस्थायें सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विकास खंड वार नोडल अधिकारी व पर्यवेक्षीय अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नोडल अधिकारी व पर्यवेक्षीय अधिकारी कार्यक्रम का सफल आयोजन हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

यह भी पढ़ें : परिषदीय शिक्षकों के अन्तर जनपदीय तबादले में नया पेंच

जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार कृषकों की आय बढ़ाने व उनके सतत् कल्याण के लिये संकल्पित है। इस संकल्प की पूर्ति के लिये समस्त विकास खण्डों व कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों का संयोजन कृषि विभाग द्वारा किया जायेगा, इसमें सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, दुग्ध विकास गन्ना विभाग, मत्स्य विभाग आदि विभागों से सम्बन्धित अधिकारी भी प्रतिभाग करेगें। कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक विकास खण्ड में किसानों को प्रतिभाग कराया जायेगा जिसमें उद्यान एवं पशुपालन से भी कृषक प्रतिभाग करेगें। इस अवसर पर बेंकटाचार क्लब में कृषि प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि सुशासन दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र कृषकों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की सातवीं किश्त की धनराशि भी ट्रान्सफर की जाएगी जिसमें जिले के 04 लाख 49 हजार किसानों के खाते में 89 करोड़ 80 लाख की धनराशि ट्रांसफर होगी।

यह भी पढ़ें : लाखों का सामान ले गए चोर, अधेड़ को मारी गोली

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular