Thursday, April 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda News:समाज के गरीब परिवारों को इदरीसी फ्रंट ने बांटा कम्बल

Gonda News:समाज के गरीब परिवारों को इदरीसी फ्रंट ने बांटा कम्बल

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। यूनाइटेड इदरीसी फ्रंट के जिलाध्यक्ष मो. मुबीन इदरीसी व प्रदेश सचिव फ़िरोज़ अहमद इदरीसी के नेतृत्व में इदरीसी समाज के गरीब परिवारों के लिए मोहल्ला राधाकुण्ड में निःशुल्क कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। आयोजन का संचालन संगठन के जिला महासचिव नवीन इदरीसी ने किया। अपने सम्बोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज के सभी गरीब परिवारां के लिए संगठन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इदरीसी समाज के शैक्षिक स्तर को आगे बढ़ाना ही संगठन का प्रथम दायित्व है। प्रदेश सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि हर गरीब परिवार को चिन्हित कर कम्बल वितरण के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके बाद भी यदि कोई परिवार किन्हीं कारणों से यहां पर उपस्थित नहीं हो सका है, तो उसके निवास स्थान पर कम्बल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। संगठन के जिला महामंत्री सईद इदरीसी ने कहा कि संगठन पूरी तन्मयता के साथ समाज के हित में कार्य कर रहा है। कार्यक्रम को सभासद अलंकार सिंह, रहमान खान, पत्रकार नदीम सिद्दीकी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल अजीज इदरीसी, जिला मंत्री कलीम इदरीसी, इबरार अहमद, अहमद बिन कासिम, शकील अहमद, अब्दुल हफीज, हाजी नूरुद्दीन, रिजवान, अतीउल्लाह, इश्तियाक, सोहराब हुसैन, रेहान, मो. तारिक, मो. मजीद, नूर मोहम्मद, जाकिर अली, कादिर, नजमुद्दीन, पप्पू, कैय्यूम आदि उपस्थित रहे।

अन्य खबरों को विस्तार से पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular