Gonda News:युवा वैज्ञानिक आशुतोष को राजधानी में किया गया सम्मानित

कानून मंत्री ने प्रदान किया लीलावती देवी शुक्ला राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान सम्मान-2021

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। एससीपीएम के डिप्लोमा इन फार्मेसी फाइनल ईयर के छात्र युवा वैज्ञानिक आशुतोष पाठक को कानून मंत्री बृजेश पाठक द्वारा लखनऊ के ललित कला अकादमी, दुर्गा कला केंद्र और अखिल भारतीय विज्ञान दल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2021 के कार्यक्रम में स्वर्गीय लीलावती देवी शुक्ला राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान पुरस्कार सम्मान से पुरस्कृत किया गया। अखिल भारतीय विज्ञान दल के देवीपाटन मंडल के प्रभारी प्रोफ़ेसर दिव्य दर्शन त्रिपाठी, आलोक शुक्ला, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव और डा. रेखा शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
देवीपाटन मण्डल के बलरामपुर जिले के निवासी तथा अखिल भारतीय विज्ञान दल के देवीपाटन मंडल के युवा शाखा के अध्यक्ष आशुतोष पाठक ने बताया कि अखिल भारतीय विज्ञान दल एक ऐसा संगठन है, जिसमें हमारे वेदों में वर्णित विज्ञान को वैज्ञानिकों, संस्कृत के विद्वानों, शिक्षकों, विद्यार्थियों के समक्ष समझने की कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य शिव प्रताप शुक्ला ने अवनीश पाठक को उनके प्रोजेक्ट बॉर्डर सुरक्षा पर गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि राष्ट्रीय विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी 2021 का समापन समारोह राज्य ललित कला अकादमी (सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश), अखिल भारतीय विज्ञान दल एवं दुर्गा कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीता राम कश्यप, उपाध्यक्ष गिरीश चंद मिश्रा, डॉ यशवंत सिंह राठौर, डॉ मृदुल शुक्ल राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, श्रीमती अंजनी द्विवेदी प्रबंधक दुर्गा कला केंद्र, डॉ विनीत गुप्ता राम स्वरुप विश्वविद्यालय बाराबंकी, डॉ रवि कांत निदेशक इंटरनेशनल समिति, अखिल भारतीय विज्ञान दल भृगुनाथ पार्षद लखनऊ नगर महापालिका उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ आनन्देश्वरी अवस्थी, रेनू शुक्ल तथा श्रेयसी अवस्थी के सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। अतिथियां का स्वागत कार्यक्रम के आयोजक डॉ. मृदुल शुक्ल द्वारा साल स्मृति चिन्ह पुष्प व बुके द्वारा देकर किया गया। कैटलॉग का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
अखिल भारतीय विज्ञान दल तथा दुर्गा कला केंद्र द्वारा स्वर्गीय लीलावती देवी शुक्ला राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान सम्मान 2021 देश के लब्ध प्रतिष्ठित कलाकारों तथा वैज्ञानिकों को प्रदान किया गया। उपाध्यक्ष ललित कला अकादमी गिरीश चंद मिश्रा, डॉ यशवंत सिंह राठौर, डॉ आनंद प्रकाश वैज्ञानिक सीएसआईआर डॉ अष्टभुजा प्रसाद मिश्रा, वैज्ञानिक विज्ञान प्रोद्यौगिकी मंत्रालय भारत सरकार, डॉ घनश्याम पाण्डेय, वैज्ञानिक केंद्रीय पोषण बागवानी संस्थान भारत सरकार डॉ अंजनानन्द कृषि विज्ञान केंद्र अरुणांचल प्रदेश, डॉ मृदुल शुक्ल राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, गिरजेश शुक्ला प्लांनिंग कमीशन की पूर्व निदेशक डॉ आनंदेश्वरी अवस्थी, सुश्री श्रेयसी अवस्थी प्रबंधन की छात्रा तथा अखिल भारतीय विज्ञान दल स्टूडेंट सेल की संजोजक, आशुतोष पाठक इन्नोवेटर, अवनीश पाठक इन्नोवेटर, प्रियंका गुप्ता गोरखपुर, महिमा सिंह गोरखपुर, प्रोफेसर राजेन्द्र कुमार, सीता राम कश्यप, अध्यक्ष राज्य ललित कला अकादमी, अतुल द्विवेदी, प्रबल भारत डॉ पीके तिवारी, इंजीनियर निधि तिवारी, डॉ सत्यभूषण वर्मा, सहायक प्रोफेसर गोयल इंस्टीट्यूट अवनीश पाठक, मोहम्मद शकील, कलाकार मुकेश चौरसिया, प्रो रविकांत राम स्वरूप विश्व विद्यालय मृत्युंजय प्रसाद मिश्रा, चित्रकार प्रोफेसर सुनील सक्सेना, प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद आरएस शाक्य, रेनू शुक्ला, डॉ सारिका बाला मिश्रा, राजीव मिश्रा, मोहम्मद शकील डॉ कुमुद सिंह भूपेंद्र अस्थाना, अंगद वर्मा, रीता मौर्य, क्षमा द्विवेदी, अश्विनी प्रजापति, अमित राजन वर्मा, प्रभाकर राय, डॉ राखी सैनी, प्रतिभा अवस्थी, राजू रंजन, अशोक शर्मा, रंजना डीन, दीपा सिंह रघुवंशी, शिखा पांडेय, पायल त्रिपाठी, ज़ीनत सिद्दीकी इत्यादि को प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी प्रोफेसनल केटेगरी गोल्ड मैडल में डॉ सारिका बाला मिश्रा, सईद मुंजा, किसन एस जोगु, आकांशा वर्मा, शम्भू भाई परमार पुनीत, यशवंत पराजम्पा, पोरियंका सिंह वैशाली इंगले, सत्य नारायण बालोदिया, राकेश कुमार सोनी, जसप्रीत मोहन सिंह, पारमिता चक्रवोर्ति सत्यम वर्मा तथा सिलवेरम दल अर्चना मिश्रा, सूरज चौहान, मनिता पाशवान, प्रतिभा सरदार, प्रतिभा त्रिपाठी मालविका मनकोटिका पंवार, सुरभि सिंह, तन्मय त्यागी को प्रदान किया गया। वीरेंदर प्रताप सिंह अध्यक्ष पीलीभीत अखिल भसरतीय विज्ञान दल, विजय पाल सिंह महामंत्री लखीमपुर खीरी को तथा राम सनेही को अखिल भारतीय विज्ञान दाल का सम्मान पत्र दिया गया। राष्ट्रीय विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी विद्यार्थी वर्ग में गोल्ड मैडल विराज सक्सेना, दृष्टि सिन्हा, रुशिल अग्रवाल आदित्य माहेश्वरी गायत्री सिन्हा अनिमेष सरकार तियषा मैती ओजस तिवारी तथा सिल्वर मैडल अनुराधा रॉय शमीका अग्रवाल, लक्ष्य राव, पायल बर्मन, गौरी बर्मन संचिता सहा, अनन्य केसरवानी, तुषिता शुक्ला निधि तिवारी संस्कृति गुप्ता, श्रद्धा मिश्रा को प्रदान किया गया।
देश के मशहूर पर्यावरण विद मुख्य अतिथि शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि विलुप्त हो रही कला तथा विज्ञान के प्रति जागरूकता हेतु अखिल भारतीय विज्ञान दल तथा दुर्गा कला केंद्र लखनऊ के सौजन्य से राष्ट्रीय विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी 2021 तथा राज्य ललित कला अकादमी (सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश) एवं दुर्गा कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुआ कलाकार शिविर का आयोजन करना देश के लिए गर्व का बात है। अखिल भारतीय विज्ञान दल का तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय जीवन शैली में मौजूद वैज्ञानिकता के प्रचार-प्रसार द्वारा भारत देश को विश्व गुरु का दर्जा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के आयोजक डॉ मृदुल शुक्ल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते कहा कि डॉ शुक्ला का यह प्रयास आंदोलन का रूप ले चुका है और भारतीय अब अपने वैज्ञानिकता के संबंध में सजग हैं। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अंजनी द्विवेदी ने कहा की देश में विलुप्त होती जा रही कलाकृतियों को संरक्षित करने हेतु दुर्गा कला केंद्र द्वारा विगत 30 वर्षो से कार्य किया जा रहा है। लाल बारादरी भवन राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ चित्रकार शिविर का आयोजन लाल बारादरी उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला केंद्र में किया गया, जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक द्वारा किया गया था।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!