Gonda News:बाबा मठिया में हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। वजीरगंज विकास खण्ड के पूर्व विद्यालय मठिया में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती विनीता कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती रागिनी मिश्रा एवं श्रीमती पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फाउंडेशन ने शिरकत किया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं व बेटियों के अधिकार को बताते हुए महिला हेल्पलाइन 1090 व 181 के विषय में बताया। साथ ही समाज में हो रही घटनाओं व अपराधों से बचने के लिए हमें शिक्षा रूपी अधिकार का प्रयोग करना होगा एवं जागरूकता के साथ-साथ नारी सम्मान की भावना का विकास करना होगा। कार्यक्रम में शांति फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी ने महिला आरक्षी श्रीमती रागिनी मिश्रा को उनके सराहनीय योगदान के लिए मोमेंटो व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए पूरे जिले में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रीमती विनीता कुशवाहा एसआरजी व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाबा मठिया की प्रधानाध्यापक का श्रीमती कुसुमावती देवी को उनके कुशल नेतृत्व व सेवा के लिए प्रमाण पत्र मोमेंटो देकर सम्मानित किया। पूरे प्रदेश में गोण्डा जिले का नाम रोशन करने वाली बालिका ललिता मौर्य को सामान्य ज्ञान पुस्तक कॉपी पेन देकर सम्मानित किया गया। बाबा मठिया की मीना मंच टीम अनिल मौर्य, राज, रिंकी भारती को कॉपी पेन सामान्य ज्ञान बुक देकर सम्मानित किया गया। रमेश आनन्द के द्वारा मास्क वितरण किया गया। रिंकी भारती ने बेटी बचाओ गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील कुमार आनंद नोडल समन्वयक वजीरगंज ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित राम किशोर पाल अजय शुक्ला थाना वजीरगंज, रमेश कुमार सहायक अध्यापक, अनिल कौशल अनुदेशक व राजकुमार मौर्य अभिभावक सहित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!