संवाददाता
गोण्डा। जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, सहयोगी चिकित्साधिकारियों व विभागीय कर्मियों द्वारा कोरोना महामारी के रोकथाम के उद्देश्य से जनपद में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा अन्य स्थानों पर औषधि आर्सेनिक अल्वम -30 व अन्य यथोचित दवाओं का वितरण आम जन में कराया गया। वितरित की गयी औषधियों में एक ड्रम की 135 शीशी आर्सेनिक अल्वम-30, एक ड्रम की 30 शीशी ब्रायोनिया अल्व- 30 तथा एक ड्रम की 25 शीशी एन्टिम टार्ट-30 औषधियों का वितरण किया गया। वितरित करने वाले चिकित्साधिकारियों व कर्मिकों में डा. जितेन्द्र कुमार चिकित्साधिकारी कौड़िया बाजार, महेन्द्र नाथ त्रिपाठी फार्मासिस्ट तथा प्रमोद कुमार, राज कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रताप सिंह तथा रोहित कुमार आदि सम्मिलित रहे। दवा वितरण के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया, जिसके अंतर्गत दो गज की दूरी मास्क लगाना है जरूरी, एवं काढ़ा पीना तथा सुबह शाम भाप लेना तथा नमक पानी का गलाला करना तथा बार-बार हाथ धोना बताया गया।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
