Sunday, August 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : मुर्मू की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Gonda : मुर्मू की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

संवाददाता

गोंडा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर द्रौपदी मुर्मू के भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता पदाधिकारिओं द्वारा विजय उत्सव मनाया गया। भारत के राष्ट्रपति पद पर द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचन पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आज भारत का राष्ट्रपति चुना जा रहा है ये एन डी ए नीत भाजपा सरकार में ही संभव है। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव का क्षण है। हमारे जिले का हर एक कार्यकर्ता आज इस क्षण पर खुश है। हम सब सौभाग्यशाली है कि इस इतिहासिक पल के साक्षी बन रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि आज भारत के राष्ट्रपति पद पर एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के विजय श्री मिलते ही जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिले के सभी मंडलों के अनुसूचित बस्ती एवम गांव में आज विजय उत्सव मनाया गया। आज भाजपा कार्यालय पर विजय उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राकेश तिवारी, उपाध्यक्ष संदीप पांडेय, अनुपम प्रकाश मिश्रा, राजेश राय चंदानी, केके श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्र, वंदना गुप्ता, दीपक गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढें : छात्राओं को छेड़ने वाला मनचला ऐसे पहुंचा हवालात!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular