Saturday, June 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : महिला मरीज की मौत पर हंगामा, दो मुकदमे दर्ज

Gonda : महिला मरीज की मौत पर हंगामा, दो मुकदमे दर्ज

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक महिला की मौत के उपरान्त परिजनों द्वारा किए गए तोड़फोड़ के मामले में दो अभियोग दर्ज कराए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने आज यहां बताया कि थाना कोतवाली नगर के महिला अस्पताल में गायत्री पुरम कालोनी निवासी रत्नेश श्रीवास्तव की पत्नी प्रियंका श्रीवास्तव (28) को प्रसव के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। आपरेशन से उन्होंने एक पुत्र को जन्म दिया किन्तु बुधवार की रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और कुछ समय बाद मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ किया। इस सम्बंध में उनके खिलाफ अलग-अलग दो अभियोग दर्ज कराए गए हैं।
एएसपी ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय की चिकित्सक डा. ललिता केरकट्टा द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्होंने प्रियंका श्रीवास्तव का सिजेरियन आपरेशन किया था। मरीज की स्थिति सामान्य थी। 15 सितम्बर की शाम करीब चार बजे मरीज के साथ रहे तीमारदार ने उसे दर्द की शिकायत की। सूचना मिलने पर मैंने आन ड्यूटी नर्स को इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक को काल भेजकर बुलवाकर दिखाने का सुझाव देकर अस्पताल आ गई। फिजिशयन के लिए जिला अस्पताल काल भेजा तथा स्थिति नाजुक देखते हुए उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया। बाद में परिजनों ने अस्पताल में आकर हंगामा तथा तोड़फोड़ किया। डा. केरकट्टा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कोतवाली नगर में भादवि की धारा 353, 160, 506 के तहत अभियोग दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि प्रकरण में दूसरी प्राथमिकी विनीता अस्थाना ने भादवि की धारा 332, 353, 504 के तहत दर्ज कराई है। विनीता ने कहा है कि घटना के समय मेरी ड्यूटी अस्पताल के दूसरी मंजिल पर सर्जिकल वार्ड में थी। मरीज के तीमारदार की सूचना पर मैंने अपने सीनियर डाक्टर के साथ मरीज को देखा तथा कुछ देर बाद स्थिति में सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे मरीज के परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज तथा मारपीट की। उन्होंने बताया कि अभियोग दर्ज कर विवेचना भानु प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

Gonda : महिला मरीज की मौत पर हंगामा, दो मुकदमे दर्ज

यह भी पढें : नवाबगंज हिंसा में 24 नामजद व सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ 4 FIR

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular