Gonda : बृजभूषण ने निकाली 90 किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा

मोदी जी ने जिम्मेदारी सौंपी, तो ठीक कर दूंगा बिहार-बृजभूषण सिंह

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को 90 किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा लोकसभा क्षेत्र के विधानसभाओं का भ्रमण करते हुए नवाबगंज में समाप्त हुई। इस यात्रा में भाजपा के क्षेत्रीय विधायकों समेत हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। रविवार को आर्यनगर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने स्वागत किया। कर्नलगंज विधायक अजय सिंह व परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि वासुदेव सिंह ने स्वागत किया। तरबगंज विधानसभा में विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष करनभूषण सिंह ने यात्रा का सफल बनाने के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिपं सदस्य महेंद्र सिंह, ज्योति प्रकाश पांडेय, पिंटू सिंह, विवेकमणि श्रीवास्तव, वैभव सिंह, भवानीभीख शुक्ल, नानबच्चा पांडेय आदि शामिल रहे।भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सांसद ने इस मौके पर कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश अपने पैरों पर खड़ा हो चुका है। हमें अब पूरी दुनिया में अपना पुरुषार्थ दिखाने की जरूरत है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हांने कहा कि यह दोनों लोग अब समाप्त हो चुके हैं। इनको जनता नकार चुकी है। इनके दिन अब बीत चुके हैं। इनकी बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है। बिहार की राजनीति की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अभी हम यूपी की राजनीति देख रहे हैं। मोदी जी और योगी जी यदि बिहार में ड्यूटी लगाएंगे तो वहां जाकर सब ठीक कर देंगे। उन्होंने कहा कि कल ही अपने लोकसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर दी थी। आज तिरंगा यात्रा में सभी विधायक मौजूद हैं और यह तिरंगा यात्रा 90 किलोमीटर की है। तिरंगा यात्रा से हर आदमी को देश के प्रति कुछ न कुछ संकल्प लेना चाहिए।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!