Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : दाह संस्कार से घर लौट रहे लोगों से भरा DCM...

Gonda : दाह संस्कार से घर लौट रहे लोगों से भरा DCM पल्टा, दो दर्जन जख्मी

जानकी शरण द्विवेदी/मोहसिन

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में शुक्रवार की देर रात हुए एक सड़क हादसे में करीब दो दर्जन लोग जख्मी हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. टीपी जायसवाल ने बताया कि अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार कस्बे से शुक्रवार की सुबह एक डीएसीएम संख्या यूपी 42टी 5721 पर सवार होकर तीन दर्जन से अधिक लोग श्री निवास की वृद्ध मां का दाह संस्कार कराने के लिए अयोध्या गए हुए थे। कर्मकाण्ड से निवृत्त होकर घर लौटते समय शुक्रवार की रात करीब 10 बजे गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर थाना कोतवाली देहात के अन्तर्गत सुभागपुर रेलवे स्टेशन के पास अचानक सामने आए एक छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में डीसीएम चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क के बगल खांई में गिर गई। परिणाम स्वरूप दो दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक केके तिवारी मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। आसपास के क्षेत्रों में मौजूद सभी एम्बुलेंस को घटना स्थल की तरफ रवाना कर दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. टीपी जायसवाल ने बताया कि अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिन लोगों को अब तक उपचार के लिए लाया गया है, उनमें बदलू राम तिवारी, ब्याकुल प्रसाद, महराजी देवी, ननकना, मीरा देवी, सरपंच, सुमन, राजा तिवारी, दामोदर तिवारी, उर्मिला मिश्रा, आरती मिश्रा, शिवा मिश्रा, जावन्ती, राकेश शुक्ला, राम किशोर, अनिल शुक्ला आदि शामिल हैं। जिले की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रश्मि वर्मा तथा जिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. इन्दुबाला भी घायलों के उपचार के लिए आपात कालीन वार्ड में मौजूद हैं।

Gonda : दाह संस्कार से घर लौट रहे लोगों से भरा DCM पल्टा, दो दर्जन जख्मी

यह भी पढें : जानें, किनके खिलाफ थानों में नहीं हो सकेगी FIR

Gonda : दाह संस्कार से घर लौट रहे लोगों से भरा DCM पल्टा, दो दर्जन जख्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular