प्रादेशिक डेस्क
गोरखपुर। देवरिया के गौरी बाजार के भरिया गांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष श्रीराम गोड़ ने गांव बाहर पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में अत्यधिक कर्ज को इस आत्मघाती फैसले की वजह बताया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गौरी बाजार क्षेत्र के भरिया गांव निवासी श्रीराम गोड़ (40) पुत्र जगदीश गोड़ भाजपा के बूथ संख्या-छह के अध्यक्ष थे। सोमवार सुबह सोकर उठे और रस्सी लेकर बाहर खेत की तरफ चले गए। शीशम के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। ग्रामीण ने शीशम से लटकते शव को देख शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि वह जीविका चलाने के लिए एलआईसी समेत अन्य कंपनियों में एजेंट का काम भी करते थे। कुछ चिटफंड कंपनियों के भाग जाने से जमाकर्ता अपने पैसों की मांग करने लगे थे, जिसे चुकाने के लिए करीब चौदह कट्टा खेत तक बेच दिए थे। तनाव में आकर फांसी लगा लिया। बताया जा रहा है कि श्रीराम के पाकेट से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि उनके घर कोई और कमाने वाला नहीं है। अधिक कर्ज होने की वजह से जिंदगी तनाव में है। पुलिस सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। श्रीम की दो बेटियां रोशनी, श्रृष्टि और एक बेटा आशीष हैं। भाजपा में सक्रिय सदस्य होने के साथ बच्चों के परवरिश के लिए दिन रात मेहनत कर रहे थे। इसी बीच आर्थिक तंगी के दबाव नही झेलन पाने की वजह से मौत को गले लगा लिया। पति के मौत पर पत्नी पूनम व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था।
यह भी पढें : सलवार-सूट पहनकर राहगीरों को लूटने वाले तीन गिरफ्तार, एक ढेर
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
