Thursday, May 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : जिलाधिकारी ने किया अमृत सरोवर का शुभारंभ

Gonda : जिलाधिकारी ने किया अमृत सरोवर का शुभारंभ

चौपाल लगाकर सुनीं ग्राम वासियों की समस्याएं

संवाददाता

गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत तालाबों का अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की शुरुआत आज जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने विकास खंड झंझरी ग्राम पंचायत गड़वालिया के तालाब के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने के लिए जनपद गोंडा में निरंतर तालाबों को अमृत सरोवर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। साथ ही तालाबों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा तथा इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जिस तरीके से सांस लेता है। उसी तरीके से पानी की बूंद का भी महत्व समझे और उसका सदुपयोग करें बरसात के पानी को बचाए जाने के लिए भी जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को जनपद में मुहिम के रूप में चलाया जाएगा और अमृत सरोवर के अंतर्गत साफ स्वच्छ पानी तालाबों में लाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पानी की बढ़ती जरूरत के साथ जमीन के जलस्तर में कमी आ रही है। तालाब जो एक समय में पानी के मुख्य स्रोत माने जाते थे। उनका अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। ऐसे तालाबों का जीर्णोद्धार करने के लिए भी जनपद में मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की शुरुआत की है जिसके तहत अमृत सरोवर तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित किया जाएगा। तालाब के चारों तरफ लाइट की व्यवस्था होगी। वृक्षारोपण होगा, वॉकिंग टाइल्स लगी होंगी। इसके साथ ही गांव में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसी मनरेगा संत कुमार, तहसीलदार सदर सजीव मोहन सक्सेना, खंड विकास अधिकारी झंझरी, एपीओ सुरेश कुमार अहिरवार, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, संबंधित गांव के लेखपाल सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।

Gonda : जिलाधिकारी ने किया अमृत सरोवर का शुभारंभ

यह भी पढें : साढ़े छह किलो खाद्यान्न में थी 63 लोगों को भोजन कराने की तैयारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular