Saturday, September 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : केनरा बैंक ने वरिष्ठ पत्रकार को किया सम्मानित

Gonda : केनरा बैंक ने वरिष्ठ पत्रकार को किया सम्मानित

संवाददाता

गोंडा। केनरा बैंक ने अपने 117वें स्थापना दिवस पर वरिष्ठ ग्राहक डॉ. ओंकार पाठक को सम्मानित किया। इस मौके पर केक काटकर बैंक कर्मियों ने एक दूसरे को बधाई दी तथा अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा व सेवा प्रदान करने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार पवन श्रीवास्तव रहे। शाखा प्रबंधक करुणा निधान मिश्र ने बताया कि वर्तमान में इस बैंक की कुल तीन शाखाएं, सिविल लाइंस, बड़गांव तथा मलारी में संचालित हैं जिनमें कुल लगभग 25000 खातेदार हैं। प्रबंधक श्री मिश्र ने यह भी बताया कि केनरा बैंक में किसानों, व्यापारियों व अन्य ग्राहकों को हर तरह के लोन की सुविधा कम ब्याज दरों पर तथा अत्यंत सरल शर्तों पर प्रदान की जा रही है। सावधि जमा पर अधिकतम 6.25 फीसद ब्याज दिया जाता है। स्थापना दिवस पर पूर्व सैनिक वेद प्रकाश मिश्र, सहायक प्रबंधक दीपिका मिश्रा, बैंक कर्मी राहुल तिवारी, महेश पांडे, अब्दुल वहीद समेत अनेक ग्राहक भी मौजूद थे।

यह भी पढें : टेरिटोरियल आर्मी के दर्जनों जवान मिट्टी में दबे, सात शव बरामद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular