Tuesday, May 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : चोरी की आठ मोटर साइकिलों के साथ चार चोर गिरफ्तार

Gonda : चोरी की आठ मोटर साइकिलों के साथ चार चोर गिरफ्तार

एक अदद अवैध देशी तमंचा व कारतूस तथा लोहे की राड बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने अन्तर जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चोरी की आठ अदद मोटर साइकिलों के साथ चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर जेल रवाना किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने इटियाथोक थाने पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में आज बताया कि थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने कल देर शाम गश्त के दौरान मोटर साइकिल से आ रहे वाहन चोर गिरोह के सरगना राजेन्द्र कुमार गौतम पुत्र राम कुमार निवासी पूरे सुकाली थाना धानेपुर जनपद गोंडा को रुकने का संकेत किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया। वाहन का कागज मांगने पर वह नहीं दिखा सका। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा व जीवित कारतूस बरामद किया गया। उसके द्वारा प्रयुक्त की जा रही मोटर साइकिल चोरी की निकली। एएसपी ने बताया कि अभियुक्त से की गई पूछताछ के आधार पर उसके गिरोह के तीन अन्य सदस्यों रंजीत मौर्या पुत्र बासुदेव मौर्या निवासी चोड़ई मौजा पूरे सुकाली व सत्य कुमार सोनकर पुत्र राम प्रीत सोनकर निवासी पंचपुरवा मौजा पूरेसुकाली थाना धानेपुर तथा अकबर पुत्र रमजान निवासी परसिया थाना इटियाथोक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सात मोटर साइकिलें बरामद की गईं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह अपने गिरोह के सदस्यों के साथ आसपास के जिलों से मोटर साइकिलों की चोरी करके उनका फर्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर तैयार करता था तथा उन्हें जरूरतमंद लोगों को बेंच देता था। पुरानी अथवा न बिक पाने वाली मोटर साइकिलों को वह कबाड़ी के यहां बेंचता था। आज बरामद की गई कुल 08 मोटर साइकिलों में से एक-एक बाइक कोतवाली सुल्तानपुर, थाना अलीगंज लखनऊ, जीआरपी चारबाग लखनऊ तथा जिले के इटियाथोक, धानेपुर व मोतीगंज थानों में हुई चोरियों से सम्बन्धित है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 398, 401, 379, 411, 414, 419, 420, 467, 468, 471 तथा शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया। गिरोह का सरगना राजेन्द्र गौतम चोरी के ही अपराध में पंजाब प्रान्त से जेल जा चुका है। एएसपी ने बताया कि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में सूचना संकलित की जा रही है। इस प्रकरण में कुछ और गिरफ्तारी तथा बरामदगी संभावित है। गिरफ्तारी टीम में एसएसआई के अलावा उप निरीक्षक रामप्रकाश यादव, रजनीश द्विवेदी व रविप्रकाश यादव, सौरभ वर्मा, मुख्य आरक्षी महेन्द्र यादव, देशदीप व श्रवण यादव तथा आरक्षी गण अमित तोमर दीपक पाण्डेय, विवेक कुमार व रंजीत कुमार वर्मा शामिल रहे। प्रेस वार्ता में सीओ सदर विनय कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष करुणाकर पाण्डेय भी मौजूद रहे।

Gonda : चोरी की आठ मोटर साइकिलों के साथ चार चोर गिरफ्तार

यह भी पढें : कुर्बानी की फोटो, वीडियो वायरल किया तो जाएंगे जेल

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular