Thursday, June 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : गायत्री शक्तिपीठ पर पूरे श्रावण माह होंगे वेद पाठ

Gonda : गायत्री शक्तिपीठ पर पूरे श्रावण माह होंगे वेद पाठ

संवाददाता

गोंडा। गायत्री शक्तिपीठ सिविल लाइंस के तत्वाधान में मंदिर प्रांगण में पंडित विनोद कुमार पांडेय (शर्मा जी) द्वारा गुरु पूर्णिमा से दो पाली सुबह और सायं में शुरू किया चार वेद का पाठ पूरे श्रावण मास तक चलेगा। गायत्री परिवार के सदस्य और धर्म परायण लोग पहुंचकर उसका आनंद प्राप्त कर रहे है। इसके अलावा यहां निःशुल्क नामकरण संस्कार, विद्या प्रारंभ संस्कार, गर्भाधान संस्कार, उपनयन संस्कार आदि तमाम संस्कारों के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शक्तिपीठ के जिला संयोजक ठाकुर प्रसाद तिवारी और मुख्य ट्रस्टी राम तेज मिश्र ने बताया कि आचार्य श्री राम शर्मा व माता भगवती जी के विचारो को लोगो तक पहुंचाना तथा लोगो के अंदर विचार क्रांति पैदा कर लोगों को सत्मार्ग की तरफ बढ़ाने का कार्य किया जाता रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं के उत्थान के लिए भी कार्यक्रम किया जाता रहा है। इसी क्रम में अगले माह 15 अगस्त से 19 अगस्त तक पांच दिवसीय महिला प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन गायत्री शक्ति पीठ पर किया गया है।

यह भी पढें : कन्नौज हिंसा की DM, SP पर गिरी गाज, 14 अन्य अफसर भी बदले

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular