Gonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

बहुचर्चित भोलू सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के छपिया थाने की पुलिस ने तांबेपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गेश सिंह उर्फ भोलू सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी विक्रम वर्मा उर्फ विक्की वर्मा पुत्र रामतेज वर्मा निवासी तांबेपुर को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि बीते 26 जून को दिन दहाड़े भोलू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रकरण में तीन लोगों को अभियुक्त बनाते हुए अभियोग दर्ज कराया गया था। एक नामजद अभियुक्त समेत दो अभियुक्तों को पुलिस ने अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। आज घटना में शामिल मुख्य आरोपी को भी एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जिले के इटियाथोक थाने की पुलिस ने एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त दिलीप सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर निवासी ग्राम मधईजोत विशुनपुर संगम थाना इटियाथोक को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। यह जानकारी देते हुए थाना प्रभारी करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि युवक ने थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इस सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा स्थानीय थाने पर भादवि की धारा 376(2) तथा 5आई/5जे, 2/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। वरिष्ठ उप निरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

रंगदारी मांगने का आरोपी धरा गया

जिले के कर्नलगंज थाने की पुलिस ने रंगदारी मांगने के वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह उर्फ बजरंगी सिंह निवासी ग्राम गौरवा खुर्द बंगला थाना कर्नलगंज को क्षेत्र भ्रमण के दौरान 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ने मंगलवार को मनोकामना इंडेन गैस एजेंसी गौरवाखुर्द के कर्मी प्रियांशु कुमार पुत्र विजय कुमार सिंह निवासी जरवल रोड जनपद बहराइच को गाली-गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की थी। इस सम्बन्ध में उसके द्वारा अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए आज गिरफ्तार कर जेल रवाना किया गया।

आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी गिरफ्तार

जिले के कोतवाली नगर थाने की पुलिस ने स्थानीय थाने पर दर्ज आत्म हत्या के लिए उकसाने के एक अभियोग में वांछित अभियुक्त श्रीमती बिट्टन स्व. मोदनवाल निवासी मंगुरा बाजार थाना उमरीबेगमगंज को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि उसके विरुद्ध भादवि की धारा 306 के तहत अभियोग दर्ज कराया गया था। उप निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने आज उसे गिरफ्तार कर जेल रवाना किया।

यह भी पढें :  निराली है यातायात पुलिस की माया!

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!