Sunday, May 3, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

Gonda : आज की प्रमुख घटनाओं पर एक नजर

दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के मनकापुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को अनुसूचित जाति की महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अखिलेश यादव पुत्र श्याम सुंदर यादव निवासी मधईपुर तेजऊपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पीड़ित महिला ने भादवि की धारा 354, 376, 504, 506 व अनु जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। उप निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार शुक्ला ने यह गिरफ्तारी की।

पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश

जिले के कौड़िया थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में एक युवक की लाश गांव के बाहर एक बाग में लटकती पाई गयी। युवक के परिजनों ने हत्या कर लाश लटका देने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता शेषधर उर्फ प्रह्लाद ने बताया कि उसका पुत्र सुशील कुमार तिवारी (19) सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे घर से कौड़िया बाजार जाने को कहकर निकला था। देर शाम तक उसके वापस न आने पर काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर दक्षिण एक बाग में आम के पेड़ से उसका शव लटका पाया गया। उन्होंने हत्या करके शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक के चाचा संतोष तिवारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का फोन सोमवार दिन में करीब ग्यारह बजे आया था। संतोष के मुताबिक, जब खोजबीन करने पर पता नहीं चला तो जिस नम्बर पर फोन आया था, उस नंबर से संपर्क किया गया गया तो लड़की बोली कि मोबाइल और गाड़ी मेरे पास है। वह कहां हैं मैं नहीं जानती। संतोष ने बताया कि घर से काला गमछा लेकर निकला था और सफेद गमछा से लटका मिला। इससे साबित हो रहा है कि मार कर लटका दिया गया है। थानाध्यक्ष मदनलाल गौतम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।

करंट की चपेट में आकर पति की मौत, पत्नी झुलसी

जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में आज सुबह हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार, चवनढार निवासी संतराम (50) पत्नी मालती देवी के साथ आज सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा काटने गया था। उसके खेत के ऊपर से एचटी लाइन दौड़ी है। अचानक लाइन टूटकर खेत में लगे लोहे के बैरीकेडिंग में छू गई, जिससे खेत के चारों तरफ विद्युत प्रवाहित हो गया और खेत में लगा गन्ना जलने लगा। यह देख दंपती जान बचाने के लिए भागे। बैरीकेडिंग की चपेट में आ जाने से संताराम की मौके पर ही मौत हो गई, उनकी पत्नी मालती देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मालती देवी का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार को विभाग की तरफ से नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

जानलेवा हमले का आरोपी धरा गया

धानेपुर थाने की पुलिस ने एक संपत्ति विवाद के मामले में चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को आज बग्गीरोड से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजेहना के मजरा लालीपोखरा गांव में चाचा भतीजे के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि संपत्ति विवाद को लेकर चचेरों भाइयों ने अपने चचेरे भाई अभिषेक सिंह उर्फ सुमित को बीते 10 जून की सुबह दरवाजे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर लहूलुहान कर दिया था। सुमित की मां कुसुम सिंह ने अपने देवर के लड़के शुभम सिंह व राजन सिंह, देवरानी गुड़िया सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर धानेपुर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

एआरटीओ ने सीज किए तीन वाहन

सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी सुश्री बबिता वर्मा ने धानेपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को तीन वाहनों को सीज कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि एआरटीओ ने वाहनों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। टीम की ओर से आवश्यक प्रपत्र न प्रदान किए जाने पर इन वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में दो बड़े मालवाहक तथा एक यात्री वाहन शामिल है।

अवैध गांजे के साथ एक गिरफ्तार

जिले के कौड़िया थाने की पुलिस ने 1280 ग्राम गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मदन लाल गौतम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में उप निरीक्षक रामप्रसाद भार्गव, संतोष शर्मा, अयोध्या प्रजापति, राकेश यादव ने शाहिद पुत्र ननकऊ उर्फ छोटेलाल निवासी चयपुरवा के पास 1280 ग्राम गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई किया।

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

जिले के खोड़ारे पुलिस ने छेड़छाड़ करने का आरोपी मुकेश कुमार निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मुकेश पर क्षेत्र की एक महिला ने छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी मुकेश थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रंट धोबहा का रहने वाला है।

यह भी पढें :  सातवें दिन भी जारी रही वकीलों की हड़ताल

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular