Saturday, April 25, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

Gonda : अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

संवाददाता

गोंडा। एकल अभियान के द्वारा गोंडा अंचल में अभ्युदय यूथ क्लब जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में वरिष्ठ समाजसेवी योगेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुल चार प्रमुख खेल दौड़, कुश्ती, कबड्डी, ऊंची कूद व लंबी कूद की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें इटियाथोक की कबड्डी टीम विजेता रही। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी रहे। उन्होंने संघ परिवार की तरफ से संचालित इस प्रकार के कार्यक्रमों की सरहाना करते हुए प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उन्हें आशीर्वाद दिया। अंचल समिति से गोपाल जी मित्तल, अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सचिव अंकित शर्मा, अभियान समिति के सचिव श्रीमान सुरेंद्र पाल, अनिल मित्तल, जागरण समिति के अध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं सेवाव्रती कार्यकर्ता त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, अवध क्षेत्र के ग्राम स्वराज योजना प्रमुख राधेश्याम, भाग प्राथमिक शिक्षा प्रमुख रामकुमार, स्वामी दयाल, पवन जी आदि सेवा सेवाव्रती उपस्थित रहे।

Gonda : अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular