Sunday, April 26, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अभिलाख फाउंडेशन ने बांटा 10 कुंतल केले का प्रसाद

Gonda : अभिलाख फाउंडेशन ने बांटा 10 कुंतल केले का प्रसाद

संवाददाता

गोंडा। सेवा में ही सुख है। हम सभी को जन सेवा के कार्याे में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। समर्पण भाव से किए गए सेवा कार्यों से आत्मिक सुख मिलता है। समय-समय पर आयोजित होने वाले समाज सेवा से जुड़े कार्यों में प्रतिभाग करते रहना चाहिए। इसी कड़ी में अक्षय नवमी परिक्रमा पर्व के शुभ अवसर पर झाली धाम आश्रम द्वारा स्वामी नरसिंह दास जी महाराज जी के नेतृत्व में प्राचीन काल से चली आ रही अक्षय नवमी परिक्रमा मार्ग पर सामाजिक संस्था अभिलाख फाउंडेशन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपस्थित सभी धर्म गुरुओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए मेलाथियों के मध्य केले का प्रसाद वितरित किया। अभिलाख फाउंडेशन के संरक्षक सुलह अधिकारी रसिक बिहारी तिवारी के निर्देशानुसार परिक्रमा में शामिल सभी श्रद्धालुओं को विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी केले का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था के भाजपा जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी, अध्यक्ष राजीव तिवारी, प्रबंधक अतुल तिवारी, बृजेश तिवारी, सचिव अनिरुद्ध पांडेय, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार, शिवकुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Gonda : अभिलाख फाउंडेशन ने बांटा 10 कुंतल केले का प्रसाद

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी

RELATED ARTICLES

Most Popular