Saturday, July 19, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : फार्मासिस्ट से अभद्रता पर हड़ताल पर गए साथी

Gonda : फार्मासिस्ट से अभद्रता पर हड़ताल पर गए साथी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में एक फार्मासिस्ट के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य वहिष्कार किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के उपरांत कर्मचारी काम पर लौट आए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर के अधीक्षक डाक्टर एसएन सिंह ने आज यहां बताया कि सोमवार की रात करीब 8.30 बजे डाक्टर आदित्य व फार्मासिस्ट विश्वनाथ किसी घायल मरीज का उपचार कर रहे थे। इस बीच आरोपी अरुण कुमार पाण्डेय अपने कुछ सहयोगियों के साथ अस्पताल में पहुंचकर पहले अपना उपचार करने को लेकर आन ड्यूटी स्टाफ पर दबाव बनाया। खाली होते ही उपचार करने के लिए कहने पर वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी। घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचित किए जाने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। उन्होंने बताया कि शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना के बारे में पूरी छानबीन किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज डाक्टरों व मेडिकल स्टाफ ने मंगलवार की सुबह ओपीडी ठप कर दिया और आपातकालीन सेवा सहित सभी विभागों में ताला लगाकर हड़ताल पर चले गए। दोपहर बाद तक चले हंगामे के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत स्वास्थ्य सेवाएं बहाल हो सकीं। हड़ताल के दौरान इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज इधर-उधर भटकते रहे। मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र का कहना है कि फार्मासिस्ट विश्वनाथ मिश्र की तहरीर पर अरुण कुमार पाण्डेय व 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढें : लूट की कार समेत आधा दर्जन चोर गिरफ्तार

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular