Thursday, May 22, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : दोनों सीटें बचाने में कामयाब रही BJP

Gonda : दोनों सीटें बचाने में कामयाब रही BJP

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उत्तर प्रदेश में, खासकर अयोध्या के चारो तरफ भाजपा विरोधी आंधी के बावजूद पार्टी जिले की दोनों सीट बचाने में कामयाब रही। जिले की गोंडा संसदीय सीट से कीर्तिवर्धन सिंह 474258 मत पाकर लगातार तीसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी की श्रेया वर्मा को 46224 मतों से पराजित किया। उन्हें 428034 मत मिले। बसपा के सौरभ मिश्र तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 29429 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशियों में राम उजागर को 3535, अरुणिमा पांडेय को 3073, राघवेंद्र को 2028, राज कुमार को 1989 और विनोद कुमार सिंह को 1483 मत मिले। 9055 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। रिटर्निंग ऑफिसर/डीएम नेहा शर्मा ने उन्हें जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया।कैसरगंज सीट से भाजपा के बाहुबली सांसद बृज भूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह ने 571263 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के भगत राम मिश्रा को 148843 मतों से पराजित किया। भगत राम मिश्र को 422420 मत मिले। बसपा के नरेंद्र पांडेय को 44279 तथा एकमात्र निर्दल उम्मीदवार अरुणिमा पांडेय को 9250 मत मिले। 14887 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर/मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुणमौली से जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। दोनों सीटों पर एक भी निर्दलीय नोटा के बराबर मत भी नहीं प्राप्त कर सका।

35a

यह भी पढें : सांसद पुत्र के काफिले से दबकर दो युवकों की मौत

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments