Saturday, July 12, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda : अंतिम चरण में BJP ने झोंकी ताकत

Gonda : अंतिम चरण में BJP ने झोंकी ताकत

शुक्रवार को प्रस्तावित हैं मुख्यमंत्री समेत कई मंत्रियों की जनसभाएं

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। मतदान की तारीख़ के करीब आने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र गोंडा एवं कैसरगंज में अपनी तैयारियां तेज कर दी गयी हैं। एक तरफ जहां दोनों प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह एवं करण भूषण सिंह दिन रात जगह-जगह नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से मतदाताओं से जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं संगठन द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मेलन, बैठक इत्यादि के माध्यम से धार देने का काम किया जा रहा है। संगठन द्वारा व्यापारी, शिक्षक, चिकित्सक, एनजीओ, सामाजिक संगठन तथा भिन्न-भिन्न समाज के वर्गों की बैठकें की जा रही हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य द्वारा विधानसभा मनकापुर एवं मेहनौन, स्नातक एमएलसी आगरा मानवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शिक्षकों एवं प्राचार्य के साथ, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनीत शारदा द्वारा गोंडा विधानसभा के व्यापारियों के साथ बैठक एवं प्रेस वार्ता की गई। युवा मोर्चा का सम्मेलन शहर के गांधी पार्क में आयोजित हुआ, जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने शिरकत की। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी का आप सभी युवाआें से आहवान है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कमल की बटन दबाने के लिए लोगों को प्रेरित करें। आप सभी का दिया गया वोट सीधे नरेंद्र मोदी को मिल रहा है।

Gonda : अंतिम चरण में BJP ने झोंकी ताकत

विधानसभा प्रवासियों द्वारा जनपद की सभी विधानसभाओं में प्रवास करते हुए शक्ति केन्द्रों पर बैठक करके बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख को उनके करणीय कार्य पर प्रकाश डाला जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, गोंडा लोकसभा प्रभारी शरद अवस्थी, कैसरगंज प्रभारी संजय कैराती, गोंडा लोकसभा के संयोजक डा. रंजन शर्मा, कैसरगंज के अक़बाल बहादुर तिवारी, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, संदीप पांडेय, जनार्दन प्रसाद तिवारी, अर्जुन प्रसाद तिवारी, अनुपम प्रकाश मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस चौरसिया एवं अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंद किशोर नंदू सहित सभी विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक एवं प्रवासी द्वारा शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने में लगे हुए हैं।

Gonda : अंतिम चरण में BJP ने झोंकी ताकत

जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि 17 मई को विभिन्न प्रकोष्ठों की छोटी-छोटी बैठकों के साथ ही साथ दोनों लोकसभा में ताबड़तोड़ जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। एक तरफ गोंडा लोकसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उतरौला विधानसभा अंतर्गत रेहरा बाजार के इटवा ग्राम सभा में अपरान्ह 12ः30 बजे से एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दूसरी तरफ कैसरगंज लोकसभा अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पूर्वान्ह 11 तरबगंज विधानसभा स्थित जनसेवा केंद्र पर विशाल कार्यकर्ता रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा भी कल ही कर्नलगंज नगर स्थित रामलीला मैदान में अपरान्ह एक बजे से जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इन सभी कार्यक्रमों की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी दिन-रात लगे हुए है।

Gonda : अंतिम चरण में BJP ने झोंकी ताकत

यह भी पढें : टापर्स के प्रवेश पर सेंट जेविएर्स में भारी छूट

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular