Thursday, April 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGonda:आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदायों में तनाव, 25 गिरफ्तार

Gonda:आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदायों में तनाव, 25 गिरफ्तार

कस्बे में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट तैनात

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के खरगूपुर कस्बे में सोमवार को सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष के विरुद्ध पोस्ट शेयर को लेकर हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आपत्ति जनक पोस्ट करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात हैं। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि जिले के खरगूपुर के चौक बाजार में टिक्की व चाउमीन की दुकान लगाने वाले रिक्की मोदनवाल ने सम्प्रदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। इससे नाराज होकर दूसरे संप्रदाय के सैकड़ों लोग एक राय होकर ने देर रात रिक्की के घर पर हमला बोल दिया। वे नारेबाजी व पथराव करते हुए तोड़फोड़ करने लगे। सूचना पाकर पुलिस बल के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने किसी तरह लोगों को खदेड़कर स्थिति पर नियंत्रण किया। इस बीच कस्बे में दोनों समुदायों के बीच तनाव बढ़ने लगा। जिला मुख्यालय पर सूचना मिलते ही एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मी कांत गौतम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने की कोशिश किया किन्तु लोग मारपीट पर आमादा रहे। इसी दौरान आसपास के थानों की पुलिस के साथ अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा सम्हाला। आनन-फानन में एसपी आकाश तोमर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता करके दोषी व्यक्तियों को चिन्हित कर सभी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। रात में ही गिरफ्तारियों का दौर शुरू हो गया। देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी आकाश तोमर ने आज तड़के चार बजे ‘पीटीआई’ को बताया कि पुलिस ने अभियोग दर्ज कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले रिक्की मोदनवाल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही घर पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए अब तक दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। एसपी ने बताया कि मौके पर पूरी तरह से शांति बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात है।

Gonda:आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदायों में तनाव, 25 गिरफ्तार

भाजपा नेताओं ने किया कस्बे का भ्रमण

इस बीच घटना की सूचना पाकर देर रात में ही भाजपा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप तथा महामंत्री आशीष त्रिपाठी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए सौहार्द्र बिगाड़ने वाले तत्वों के साथ कठोर विधिक कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया। हिन्दुस्तान डेली न्यूज से वार्ता करते हुए आशीष त्रिपाठी ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की सूचना पाकर उन्होंने पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया है। कस्बे में शांति बनी हुई है। वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। भाजपा के शिष्ट मण्डल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष चंद्रकांत, संतोष सिंह, शशांक मिश्रा, बजरंगी तिवारी, मंडल अध्यक्ष सोहनलाल भारती, सत्यव्रत ओझा, संतोष चौरसिया, वैभव रस्तोगी, अमर पाठक आदि शामिल रहे।

Gonda:आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदायों में तनाव, 25 गिरफ्तार

यह भी पढें : आज की प्रमुख खबरों पर एक नजर

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com OR 9452137310 (WhatsApp)
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक

RELATED ARTICLES

Most Popular