Thursday, September 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : सड़क हादसे में किशोर की मौत

Gda : सड़क हादसे में किशोर की मौत

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले में बीती रात एक सड़क हादसे में घर से शौच के लिए निकले किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। धानेपुर के थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि जमुनही गांव निवासी रामजीत कनौजिया का बेटा हिमांशु (17) मंगलवार की देर रात सड़क के किनारे शौच के लिए गया था। इसी बीच धानेपुर से दतौली की तरफ जा रहे किसी अज्ञात वाहन ने हिमांशु को कुचल दिया और फरार हो गया। रात में रामलीला देखकर घर लौट रहे ग्रामीणों ने हिमांशु को सड़क पर पड़ा देखा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने परिजनों के सहयोग से उसे मेडिकल कालेज भेजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किशोर के बाबा की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular