Thursday, September 17, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : दो लेखपाल, एक राजस्व निरीक्षक निलंबित

Gda : दो लेखपाल, एक राजस्व निरीक्षक निलंबित

एक सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक की गर्दन भी जांच में फंसी

गलत वरासत के मामले में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने किया सख्त कार्रवाई

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। गलत वरासत दर्ज करने के दो अलग-अलग मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो लेखपाल और एक राजस्व निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सेवानिवृत्त हो चुके एक अन्य राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि बीते दो सितंबर को सदर तहसील के ग्राम रमवापुर गोविंदा निवासी राम किशुन ने जनता दर्शन में शिकायत की थी कि मृतक हरीनाम की पत्नी माया मौर्या के जीवित होते हुए भी, वरासत उनके भाई शोभाराम और सहजराम के नाम दर्ज कर दी गई। मामले की जांच में पाया गया कि वरासत प्रक्रिया को ठीक से पूरा किए बिना विपक्षियों से मिलीभगत कर लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने आदेश पारित कर दिया गया। इस अनियमितता के चलते लेखपाल विजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच तहसीलदार सदर को सौंपी गई है। साथ ही सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक राम प्रकाश पांडेय को भी इस मामले में दोषी पाया गया है। उनके खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में सदर तहसील के लेखपाल बाबूराम ने वसीयतनामा का मामला तहसीलदार न्यायिक की अदालत पर लंबित होने के बावजूद ग्राम लोनावा दरगाह में खातेदार पिंडी राम की मृत्यु के बाद खाता संख्या 304 और गाटा संख्या 700 के साथ-साथ राजस्व ग्राम सिसई जंगल के खाता संख्या 122 और गाटा संख्या 13 पर मृतक के वारिसानों के नाम पर वरासत दर्ज कर दी। इन पर विपक्षियों राजेन्द्र उर्फ राजेश और दयाराम से मिलीभगत के आरोप लगे हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर लेखपाल बाबूराम को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच नायब तहसीलदार सदर को सौंपी गई है। साथ ही, राजस्व निरीक्षक दिनेश प्रताप तिवारी को भी उनके पदीय कर्तव्यों में गंभीर लापरवाही और कर्मचारी नियमावली के उल्लंघन के चलते निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित है।

यह भी पढें : लापरवाह पंचायत सचिव को मिली प्रतिकूल प्रविष्टि

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular