14 1

Gda : समर्पित भाव से साधना ने दिलाई सफलता-नितिका

इसरो में चयनित रवि चिल्ड्रेंस एकेडमी की पूर्व छात्रा का हुआ सम्मान

संवाददाता

गोंडा। युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समर्पित भाव से साधना करनी चाहिए। पूर्ण मनोयोग से कई गई साधना कभी निष्फल नहीं होती। असफलता में कभी निराश न हों। श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है कि ’कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन’। यह बात इसरो में वैज्ञानिक सहायक के पद पर चयनित रवि चिल्ड्रेंस एकेडमी की पूर्व छात्रा निकिता त्रिपाठी ने शनिवार को कालेज में आयोजित अपने सम्मान समारोह में कही।
शहर के जानकी नगर मोहल्ला निवासी देवेश मणि त्रिपाठी व नीलम त्रिपाठी के घर 23 अक्टूबर 1995 को जन्मी नितिका का चयन पिछले 25 फरवरी 2025 को इसरो में वैज्ञानिक सहायक पद पर चयनित हुआ है। उसकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों व कालेज के सीनियर छात्रों द्वारा आयोजित समारोह में प्रबंधक शिवमूर्ति मिश्रा ने नितिका व उसके माता-पिता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि मेधावी छात्रा ने इसी कालेज में केजी से इंटर मीडिएट तक पढ़ाई पूरी करने के बाद पीएसआईटी कानपुर से बीटेक किया। इसरो की राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कुल 112 पदां में नितिका ने सम्मानजनक स्थान लेकर वैज्ञानिक सहायक पद प्राप्त किया है। हमें इसकी सफलता पर गर्व है तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हैं। शिक्षक हरिशंकर शुक्ल के संचालन में आयोजित समारोह में प्राचार्य प्रीति मलिक, पूर्व प्राचार्य आशा श्रीवास्तव एवं कालेज की छात्र-छात्राएं तथा निकिता के जुड़वा भाई नवनीत त्रिपाठी उपस्थित रहे।

14a 1

यह भी पढें : शिवा कंपटीशन हब से SSC व पुलिस में चुने गए 46 बच्चे

नम्र निवेदन

सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310

error: Content is protected !!