Friday, January 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : लापता युवक का शव नदी से बरामद

Gda : लापता युवक का शव नदी से बरामद

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के मोतीगंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को चार दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव मनवर नदी से बरामद किया है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने आज यहां बताया कि जिले के मोतीगंज थाना क्षेत्र के पेंडारन निवासी उर्मिला देवी ने कल अपने पुत्र अमरजीत (24) के दो दिन से लापता होने की सूचना दी थी। प्रकरण में तत्काल स्थानीय थाने पर गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई। मंगलवार की शाम गांव के समीप मनवर नदी से उसका शव बरामद किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मृत युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा पांच अक्टूबर को घर से निकला था, तब से वापस नहीं आया। उन्होंने उसके हत्या की आशंका व्यक्त की है।

यह भी पढें : छात्रा कामिनी बनी DM, सुमेधा CDO

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular