Thursday, May 22, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाGda : मूर्ति विसर्जन करने गए दो युवक लापता

Gda : मूर्ति विसर्जन करने गए दो युवक लापता

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के छपिया थाना क्षेत्र में शनिवार की रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मनवर नदी में तीन युवक डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को सकुशल बचा लिया, जबकि दो अन्य लापता हैं। यह जानकारी देते हुए मनकापुर के उप जिलाधिकारी यशवंत राव ने आज रात बताया कि थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मनवर नदी के पिपरही घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण विजर्सन के लिए मूर्तियां ले गए तीन युवक डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को सकुशल बचा लिया, जबकि सत्यम विश्वकर्मा (22) और मंजीत गुप्ता (18) निवासी महुलीखोरी का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल रहा है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके सिंह व छपिया के थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। दोनों युवकों की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि रात होने से बचाव अभियान में बाधा आ रही है।

यह भी पढें : नौकरी के नाम पर 14 लाख की ठगी

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments