00.00

Gda : बहनों की मौत का आरोपी जीजा गिरफ्तार

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के मनकापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव की निवासी दो सगी बहनों को आत्म हत्या करने के लिए विवश करने के आरोपी जीजा को आज स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी जीजा के खिलाफ उसके ससुर ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बुधवार को बताया कि मनकापुर थाना क्षेत्र के तामापार गांव निवासी सुरेश ने अपनी बड़ी बेटी अनीता की शादी पचपुती जगतापुर (कोल्हार गांव) निवासी अशोक कुमार के साथ किया था। पिछले दिनों अनीता की तबियत खराब होने के कारण उनकी दो छोटी पुत्रियां सुनीता (19) और पुनीता (17) उसके देखभाल के लिए जीजा के घर गई थीं। कुछ दिन तक दोनों जीजा के यहां रहकर रविवार को अपने पिता के घर लौटी थीं। सोमवार की सुबह दोनों बहनें शौच के लिए घर से निकलीं और गांव के समीप प्रवाहित हो रही बिसुही नदी में कूद कर जान दे दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। प्रकरण में मृत बालिकाओं की पिता सुरेश की तहरीर के आधार पर दामाद के खिलाफ बेटियों को प्रताड़ित करने का अभियोग दर्ज कराया गया था। पिता का आरोप था कि उनका दामाद लड़कियों के साथ गंदी हरकत और गाली गुप्ता करता था। साथ ही उनकी कहीं भी शादी न होने देने की धमकी देता था। इससे आहत होकर दोनों बहनें दुपट्टे से अपना हाथ एक में बांधकर नदी में कूद गई थीं। एएसपी ने कहा कि आरोपी अशोक कुमार को आज गिरफ्तार कर न्यायालय पर पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढें : हड़ताल पर अड़े मेडिकल कालेज के रेजिडेंट

हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

error: Content is protected !!