Etawa News : ‘स्कॉन’ को मिला यमुना को निर्मल बनाने का जिम्मा

जिलाधिकारी जेबी सिंह ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी

देवेश शर्मा/मनोज तिवारी

इटावा। नमामि गंगे परियोजना के तहत यमुना नदी को भी प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये जन सहभागिता अभियान की शुरुआत हो रही है। जिला प्रशासन ने यह जिम्मेदारी पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वयंसेवी संस्था ’सोसाइटी फ़ॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर’ (स्कॉन) को सौंपी है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने पत्रकारों को यह जानकारी देते हुए बताया कि जन सहभागिता से यमुना नदी का जैव विविधता संरक्षण एवं पुनरुद्धार अभियान चलाकर नदी को साफ-स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाया जायेगा। साथ ही जलीय जीवों का संरक्षण भी किया जायेगा। इस काम में विशेष अनुभव रखने वाली संस्था ’स्कॉन’ को अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि संस्था के महासचिव और विख्यात पर्यावरणविद डॉ. राजीव चौहान के मार्ग निर्देशन में यमुना को निर्मल बनाने का अभियान चलेगा। वे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी पर्यावरण की बेहतरी के शुरू किये गए विभिन्न प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। यह अभियान सीडीओ राजा गणपति आर, डॉ राजीव चौहान, संजीव चौहान, अजय मिश्र, भूपेन्द्र भदौरिया, अमित कुमार के मार्गदर्शन में जागरूक ग्रामीणों व स्कूली बच्चों, शिक्षकों के सहयोग से चलाया जाएगा। इटावा में यमुना को निर्मल बनाने के अभियान की जिम्मेदारी पर्यावरणविद डॉ राजीव चौहान की संस्था को मिलने तथा इस कार्य के लिये जिलाधिकारी द्वारा योग्य व अनुभवी पैनल बनाये जाने पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के संरक्षक मुकेश कुमार मिश्र, अध्यक्ष राजेंद्र भसीन, महामंत्री सुधीर मिश्र, संगठन मंत्री रघुवीर यादव, समाजसेवी अजय यादव एडवोकेट, सुनील कुमार आदि ने सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!