Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशEnrertainment: मालवी मल्होत्रा पर निर्माता ने किया चाकू से वार, अस्पताल में...

Enrertainment: मालवी मल्होत्रा पर निर्माता ने किया चाकू से वार, अस्पताल में चल रहा है इलाज

मोनिका शेखर
अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। खुद को निर्माता बताने वाले शख्स ने उन पर तीन बार चाकू से हमला किया है। अभिनेत्री का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मालवी मल्होत्रा कई टीवी शो और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मालवी मल्होत्रा कई विज्ञापनों में भी देखी गई हैं। यह घटना सोमवार की रात का है।
हमलावर ने पहले एक निर्माता के रूप में अभिनेत्री से मुलाकात की थी और बाद में उसे प्रपोज करना शुरू किया और शादी के लिए दबाव डाला जब मालवी ने इनकार कर दिया तो उसने उस पर चाकू से हमला किया। हमले के बाद उस शख्स ने मालवी के चेहरे को टारगेट करने की कोशिश की थी। अभिनेत्री ने अपने चेहरे को हाथों से बचाने की कोशिश की, जिससे उसके दोनों हाथों में गंभीर चोट आई है। अभिनेत्री की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।यह मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। इस मामले में वर्सोवा (मुंबई) पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई है। अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा ने हिंदी फिल्म होटल मिलन में काम किया है। इसके अलावा मालवी मल्होत्रा तेलुगु और मलयालम फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मालवी मल्होत्रा कलर टीवी के शो उड़ान में भी नजर आ चुकी हैं। मालवी मृणाल जैन के साथ एक म्यूजिक वीडियो तू मिला में भी नजर आ चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular