Friday, September 18, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलश्रावस्तीShravasti News : डीएम की अध्यक्षता में कोविड-19 की रोकथाम हेतु बैठक

Shravasti News : डीएम की अध्यक्षता में कोविड-19 की रोकथाम हेतु बैठक

संवाददाता

श्रावस्ती। प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा कोविड-19 के रोकथाम हेतु दिए गए आदेशों का सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित समय से सुनिश्चित करें, ताकि कोरोना के संक्रमित मरीज किसी भी दशा में बढ़ने न पावें और जनपद को कोरोना बीमारी से मुक्ति मिल सकें। उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 रोकथाम से सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करने के दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने दिया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस बीमारी से लोगों को बचाने हेतु अभी भी लोगां को और जागरूक करने की आवश्यकता है, जो जन सहयोग से लोगों को किया जा सकता है। इस बीमारी से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिग अपनाकर और अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। इसके लिए लोग आगे आवें, वे खुद सोशल डिस्टेंसिग अपनाए, मास्क लगाएं तथा अपने आस-पड़ोस लोगो को भी इसका इस्तेमाल हेतु प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सभी कोविड-19 के संकट से पीड़ित हैं और बिना जन सहयोग से इस रोग पर विजय नहीं प्राप्त की जा सकती है।
जिले ऐसे व्यक्ति जो पूर्व से ही किसी बीमारी से ग्रस्त हैं और सैम्पलिंग के दौरान पॉजिटिव पाये जाते हैं तो संबंधित क्षेत्र के सीएचसी अधीक्षक उन्हें प्रत्येक दशा में एल-1 अस्पताल भंगहा में भेजना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, मास्क, सेनिटाइजर, एन्टीजेन किट के उपलब्धता की भी समीक्षा की।जिन क्षेत्रों में अधिक संक्रमित व्यक्ति निकले है उनकी सूची बनाकर उन क्षेत्रों में सैम्पलिंग शत प्रतिशत कराया जाय। टेस्टिंग किट की उपलब्धता की सीएमओ व्यापक निगरानी रखें। और प्रत्येक दशा में टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से जनपद में नोबेल कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने हेत निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल रुम एवं कमांड सेंटर, श्रावस्ती की स्थापना की गई है। जनपदवासियों द्वारा इस रोग के लक्षण खांसी गले में खरास, बुखार, सांस लेने में तकलीफ अथवा कोविड-19 रोगी से निकट संपर्क होने की दशा में तत्काल सर्विलांस टीम निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जनपद स्तरीय स्थापित इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल एवं कमान सेंटर श्रावस्ती 9454417486, 9454417485, 9044047486, 9044287486 पर अवगत कराया जा सकता है। इंटीग्रेटेड कोविड-19 कंट्रोल एवं कमांड सेंटर श्रावस्ती द्वारा दूरभाष के माध्यम से होम आइसोलेशन में गए प्रत्येक व्यक्तियों से नियमित रूप से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जा रही है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया 07 सितम्बर, 2020 तक जनपद श्रावस्ती में आरटी पीसीआर द्वारा कुल 24557 एन्टी जेन टेस्ट कीट द्वारा कुल 23372 तथा ट्रूनाट मशीन द्वारा कुल 772 जांचें कराई जा चुकी हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से ही जनपद में मात्र 772 पॉजिटिव केस प्रकाश में आए हैं। कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों हेतु कोविड-19 समर्पित चिकित्सालय भंगहा में संचालित है जहां पर भर्ती मरीजों को समय से नाश्ता भोजन व दवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य लाभ के उपरांत रिकवर्ड होने वाले रोगियों द्वारा दिए जाने वाले फीडबैक में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के प्रति अच्छा फीडबैक दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियां द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है, अब तक जिले में 772 पॉजिटिव केस प्रकाश में आये है, जिनके सापेक्ष 6396 लोगो को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है। जिले में कुल 772 कोविड-19 पॉजिटिव रोगियों में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 505 हो गई है। कोविड-19 समर्पित चिकित्सालय भगंहा में वर्तमान समय में 32 मरीज भर्ती है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष, अपर जिलाधिकारी योगानन्द पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एपी भार्गव, उप जिलाधिकारी जेपी चौहान, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश मातनहेलिया, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एमएल वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular