Monday, June 29, 2026
Homeराष्ट्रीयCM ने अपने भ्रष्टाचारी मंत्री को किया बर्खास्त, कराया Arrest

CM ने अपने भ्रष्टाचारी मंत्री को किया बर्खास्त, कराया Arrest

गर्दन कट जाएगी लेकिन सिर नहीं झुकाएंगे..सिंगला की गिरफ्तारी पर केजरीवाल

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोपों में हुई गिरफ्तारी पर दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सीएम भगवंत मान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमे भगवंत मान पर गर्व है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि गर्दन कट जाएगी लेकिन सिर नहीं झुकाएंगे। उन्होंने विजय सिंगला पर हुए ऐक्शन पर विपक्षी पार्टियों को भी निशाने में लिया। एक वीडियो संदेश में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही मंत्री विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों का पर्दाफाश किया और उनके खिलाफ सिर्फ बर्खास्तगी ही नहीं एफआईआर दर्ज करवाई और गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि ठेके के लिए शुकराना मांगने के आरोप में उनके खिलाफ ऐक्शन लिया गया है।

यह भी पढें : विधानसभा की बिजली गुल, तीन अभियंता निलंबित; एक बर्खास्त

जानकारी के अनुसार, भगवंत मान के हाथ मंत्री का ऑडियो क्लिप हाथ लगा। जिसमें वे कथित तौर पर शुकराना मांग रहे थे। सीएम मान ने मंत्री सिंगला को अपने घर बुलाया और ऑडियो क्लिप सुनाई। सिंगला ने अपने आरोपों को कबूला। जिसके बाद सीएम मान ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि हमे भगवंत मान पर गर्व है। इस तरह का ऐक्शन देश में किसी सरकार ने पहली बार लिया है। अपनी ही सरकार के मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता के सामने हमने वादा किया था कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। आज मान सरकार की ओर से किया गया यह ऐक्शन इस बात का सुबूत है कि हम किसी भ्रष्टाचारी को नहीं बख्शेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गर्दन कट जाएगी लेकिन सिर नहीं झुकाएंगे। पंजाब में सीएम भगवंत मान की ओर से की गई कार्रवाई पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया है। पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष भरत भूषण ने कहा कि आज एक नेता पर कार्रवाई हुई है ये अच्छी बात है लेकिन, पार्टी में तो सारे नेता भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में जिस तरह टिकटों के लिए कालाबाजारी हुई वो जगजाहिर है। अब सरकार में वही मंत्री हैं जिन्होंने पैसे के दम पर टिकट पाए थे।

यह भी पढें : योग दिवस के लिए ब्लॉकों पर तैयार किए जा रहे मास्टर ट्रेनर

महत्वपूर्ण सूचना

जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
www.hindustandailynews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular