Thursday, October 29, 2026
Homeव्यापारBusiness News :बढ़त के साथ खुले दोनों बेंचमार्क, सेंसेक्‍स 41 हजार के...

Business News :बढ़त के साथ खुले दोनों बेंचमार्क, सेंसेक्‍स 41 हजार के पार

मुम्बई (हि.स.)। सकारात्मक वैश्विक संकेतों से कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शुरुआती सत्र में घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक सेंसेक्स निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

कारोबार की शुरुआत में बॉम्‍बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 455.21 अंक या 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 41,071.35 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 137.30 अंक या 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 12045.80 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा था।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले तीन दिन से बाजार में तेजी का रूख कायम है। सेंसेक्‍स और निफ्टी बुधवार को भी बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular