Tuesday, July 14, 2026
Homeव्यापारBusiness News :बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 41 हजार और निफ्टी...

Business News :बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 41 हजार और निफ्टी 12000 के पार

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले।

शुरुआती सत्र में निफ्टी 12000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। फिलहाल बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 360.85 अंक या 0.88 फीसदी की मजबूती के साथ 41155.59 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 86 अंक या 0.72 फीसदी के ऊपर उठकर 12057 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular