Saturday, May 23, 2026
Homeव्यापारBusiness News : अमेरिकी बाजार के कमजोर रुख से गिरावट के साथ...

Business News : अमेरिकी बाजार के कमजोर रुख से गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क अमेरिकी बाजार से मिले कमजोर रुख से गिरावट के साथ खुले।

कारोबार के दौरान बाजार में सुबह 9:05 बजे बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 73.12 अंकों यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 43879.59 के स्‍तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 27.80 अंकों यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 12846.40 के स्‍तर पर टेंड्र कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली और कारोबार के अंत में सेंसेक्‍स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुआ। 

RELATED ARTICLES

Most Popular