Sunday, March 1, 2026
Homeमनोरंजनबिपाशा बसु की वायरल तस्वीरों ने उड़ा दिए होश

बिपाशा बसु की वायरल तस्वीरों ने उड़ा दिए होश

ट्रोलिंग पर बिपाशा बसु ने दिया लोगों को दिया पावरफुल जवाब

बिपाशा बसु को लेकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, वायरल तस्वीरों ने किया कंफ्यूज

मनोरंजन डेस्क

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई हैं, जिन्हें देखकर कई लोग हैरान और परेशान हो गए हैं। इन तस्वीरों में बिपाशा बसु पहले से कहीं अधिक वज़न में नजर आ रही हैं। फैन्स इस बदलाव से इतने प्रभावित हैं कि उनकी तुलना पुराने दिनों की फिट बिपाशा से करने लगे हैं।

इन वायरल तस्वीरों में दावा किया गया है कि बिपाशा बसु जिम से बाहर निकलते वक्त नजर आईं। लोगों का कहना है कि उनकी फिजिकल अपीयरेंस पूरी तरह बदल चुकी है। लेकिन इस खबर का दूसरा पहलू यह है कि इन तस्वीरों को साझा करने वाले अधिकतर अकाउंट वैरिफाइड नहीं हैं।

वायरल फोटोज और बिपाशा की रियल पोस्ट में अंतर साफ
बिपाशा बसु ने तीन दिन पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह बिल्कुल नॉर्मल दिख रही हैं। उन्होंने कैट-आई सनग्लासेस में अपने कुछ स्टाइलिश पोज़ पोस्ट किए हैं। उन पोस्ट्स में उनका वज़न इतना नहीं दिख रहा जितना इन वायरल तस्वीरों में बताया जा रहा है। इस वजह से कई लोग इसे मॉर्फ्ड या पुरानी तस्वीरें मान रहे हैं।

जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं, लोगों ने बिपाशा बसु के ऑफिशियल अकाउंट पर जाकर कमेंट्स की बाढ़ ला दी। एक यूज़र ने लिखा, ‘कौन-कौन बिपाशा की वायरल फोटोज देखकर यहां आया है।’ दूसरे ने लिखा, ‘सोशल मीडिया पर आपकी फेक फोटोज वायरल की जा रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि आपका लुक पूरी तरह बदल चुका है।’

यह भी पढें: मनोज कुमार: भारत कुमार की अनकही कहानी

बिपाशा बसु की वायरल तस्वीरों ने उड़ा दिए होश
बिपाशा बसु की वायरल तस्वीरों ने उड़ा दिए होश

ट्रोल्स को बिपाशा ने दिया करारा जवाब
इस पूरे विवाद पर बिपाशा बसु ने पावरफुल जवाब देते हुए कहा कि वह इन बातों पर ध्यान नहीं देतीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ता, मेरी बेटी मेरी प्राथमिकता है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ट्रोल करते रहो, मैं खुश हूं।’ उनके इस रुख को कई लोगों ने प्रेरणादायक बताया है।

बिपाशा बसु ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी देवी को जन्म दिया। इसके बाद उन्होंने कई बार बताया कि वह अपने परिवार और खासकर बेटी पर पूरा ध्यान देना चाहती हैं। वज़न बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, और वह इससे शर्मिंदा नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बॉडी को लेकर पूरी तरह कंफिडेंट हैं और किसी की राय की परवाह नहीं करतीं।

बिपाशा के पुराने फैन्स क्यों हैं निराश?
कई पुराने फैन्स जो उन्हें ‘पोस्टर गर्ल’ और ‘फिटनेस डीवा’ मानते थे, वह इस बदलाव से निराश हैं। लेकिन अधिकांश सोशल मीडिया यूज़र्स ने बिपाशा के आत्मविश्वास की तारीफ की है और कहा है कि मातृत्व के बाद महिलाओं का शारीरिक बदलाव पूरी तरह सामान्य है।

बिपाशा बसु आखिरी बार 2018 में फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ में गेस्ट अपीयरेंस में दिखी थीं। इसके बाद से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना रखी है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहीं, अपनी पर्सनल लाइफ और फैमिली मोमेंट्स शेयर करती रहीं।

बिपाशा बसु की वायरल तस्वीरों ने उड़ा दिए होश
बिपाशा बसु की वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचा दी हलचल

यह भी पढें: सांप कान में घुसा देखकर फैली दहशत, वीडियो से उड़े होश

पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें : www.hindustandailynews.com

हमारे वाट्सऐप चैनल को फालो करें : https://whatsapp.com/channel/0029Va6DQ9f9WtC8VXkoHh3h

कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी, प्रधान संपादक मोबाइल- 9452137310 E-Mail : hindustandailynews1@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular