Tuesday, May 26, 2026
Homeमंडलबस्ती मंडलBasti News : सिक्किम से दवा भरा ट्रेलर लेकर फरार ड्राइवर बस्ती...

Basti News : सिक्किम से दवा भरा ट्रेलर लेकर फरार ड्राइवर बस्ती में गिरफ्तार

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी चालक देवी प्रसाद उर्फ बलदेव केवट सिक्किम से कैडिला कंपनी की करोड़ों रुपए की दवा लादकर लखनऊ जा रहा था। मुम्बई के भिवंडी की शीतल ट्रांसपोर्ट के मालिक प्रवीण खुराना ने बस्ती पुलिस को पांच दिन से ट्रक के गायब होने की ऑनलाइन सूचना दी थी। एसपी बस्ती के आदेश पर जांच शुरू हुई तो ट्रक चालक देवी प्रसाद की लोकेशन छावनी थाना क्षेत्र में मिली। गुरुवार की रात छावनी पुलिस ने उसे घर से गाड़ी समेत पकड़ा लिया। पूछताछ में देवी प्रसाद ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ने छह महीने से वेतन नहीं दिया है। जिससे नाराज होकर उसे यह कदम उठाना पड़ा। छावनी पुलिस ने चालक को छह महीने का वेतन मद में 50 हजार रुपए दिलवाने के बाद गाड़ी ट्रांसपोर्ट कम्पनी को सौंप दिया। इस दौरान सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय मौजूद रहे। बस्ती दवा व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह व राना दिनेश प्रताप सिंह ने भी गायब चालक, दवा कम्पनी केडिला व ट्रांसपोर्टर के बीच मध्यस्थता कराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular