Thursday, April 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News : सपा नेता ने फीता काटकर किया रामलीला का शुभारंभ

Balrampur News : सपा नेता ने फीता काटकर किया रामलीला का शुभारंभ

दिव्य प्रकाश त्रिपाठी

बलरामपुर। थाना कोतवाली जरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा दुर्गा नगर में विगत 22 वर्षो से रामलीला का भव्य और बहुत ही मनमोहक अंदाज में मंचन किया जा रहा है। रामलीला में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह अन्नू द्वारा जय श्री राम के उद्घोष के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फीता काटते ही पूरा कार्यक्रम स्थल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। अन्नू सिंह ने रामलीला के आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि पिपरा दुर्गा नगर के लोगों को जब भी हमारी आवश्यकता पड़े, आप हमें याद करें। हम हर संभव सहायता करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवकुमार कोटेदार के द्वारा किया गया। रामलीला कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत रामायण मंडल के राम उजागर, निरंजन वर्मा, गिरवर प्रसाद, संजय गुप्ता, प्रमोद, रामदयाल, दीपू वर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम में मिथिलेश तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि विनय मिश्रा बबलू, सुशील मिश्रा, नीरज, चमन तिवारी, लीलाराम, बिंदूलाल, राजेश मिश्रा, श्याम बिहारी आदि उपस्थित रहे। प्रधान प्रतिनिधि बबलू के द्वारा राम जन्म से लेकर रावण मरण तक की कथा का संक्षेप में वर्णन किया गया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बलराम पांडेय के द्वारा एक ग़ज़ल और श्रीरामचंद्र जी के जीवन के बारे में बताया गया। रामलीला कार्यक्रम में रामचरित मानस व दंत कथाओं पर आधारित रामलीला का मंचन दिखाया गया।

यह भी पढ़ें : DIG की चेतावनी-कार्यप्रणाली में सुधार लाएं थाना प्रभारी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular