Friday, April 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:वकीलों के आन्दोलन के चलते SDM हटाए गए

Balrampur News:वकीलों के आन्दोलन के चलते SDM हटाए गए

रोहित कुमार गुप्ता

उतरौला, बलरामपुर। अधिवक्ता संघ के आन्दोलन को देखते हुए एसडीएम अरुण कुमार गौड़ को उनके पद से हटा दिया गया है। बलरामपुर सदर के एसडीएम नागेन्द्र नाथ यादव को उतरौला का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी श्रुति ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिया है। आरोप है कि एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने विगत दिनों उतरौला के कुछ अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया था। डीएम का आदेश होने पर अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि अरुण कुमार गौड़ के पद से हटाये जाने के बाद उन्होंने अपना आन्दोलन वापस ले लिया है।

यह भी पढें : आयुक्त ने की खाद्य आपूर्ति एवं धान खरीद की समीक्षा

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular