Sunday, April 19, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरBalrampur News:तीन जुआरी गिरफ्तार

Balrampur News:तीन जुआरी गिरफ्तार

संवाददाता

बलरामपुर। थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली देहात में मुकदमा पंजीकृत करके न्यायालय के लिए रवाना किया गया है। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा ने बताया कि एसपी हेमंत कुटियाल, एएसपी अरविंद मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कार्य किया जा रहा है। बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की रामपुर गांव के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। बताया कि सूचना पर क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्रवण कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी अनिरुद्ध यादव, रमेश निषाद तथा विजय कुमार की संयुक्त टीम के साथ पहुंचकर मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गणेशपुर निवासी सद्दाम हुसैन, रामपुर निवासी रमेश कुमार तथा अरमान अली को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों को थाने पर लाकर मुकदमा पंजीकृत करके न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।

यह भी पढें : तो इसलिए सस्पेंड हो गए एक साथ 14 पुलिसकर्मी

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular